March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली – जिला बीडीएम अस्पताल में लगी आग। आग लगते समय पूरा जच्चा बच्चा से भरा हुआ था पूरा वार्ड।

कोटपूतली – जिला बीडीएम अस्पताल में लगी आग। आग लगते समय पूरा जच्चा बच्चा से भरा हुआ था पूरा वार्ड।

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) शहर के बीडीएम अस्पताल में बुधवार को आग लग गयी। जिससे अस्पताल प्रशासन के हाथ फूल गये और मरीजो में अफरा तफरी मच गयी । आग अस्पताल के गायनिक वार्ड में लगी थी , आग लगते वक्त पूरा जच्चा बच्चा वार्ड भरा हुआ था , एसी फटने से आग लगी थी , आग लगते वक्त जयपुर जिला कलेक्टर भी कोटपूतली में मौजूद थे और अधिकारियों की मीटिंग ले रहे थे , तमाम अधिकारी मीटिंग में थे तो वंही आग लगने के एक घंटे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी अस्पताल नही पहुची ।

बताया जा रहा है कि किसी ने बाहर रखे एसी आउटर में बीड़ी सिगरेट फेक दी थी जिससे एसी फट गया और वार्ड में आग लग गयी ।

आग लगने पर वार्ड में अफरा तफरी मच गई , और अस्पताल कर्मचारी नर्सिंग स्टाफ और लोगो ने खिड़कियों के शीशे तोड़ कर गायनिक वार्ड में भर्ती महिलाओ और नवजात शिशुओं को बाहर निकाला , लोगो ने और नर्सिंग कर्मचारियों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाया ।

अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों की संजीदगी से बड़ा हादसा होते होते बच गया । आज आग के दौरान इनका सराहनीय कदम चर्चा का विषय रहा ।

बाईट – डॉ महेंद्र चावला , बीडीएम अस्पताल
बाईट – होशियार