February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » राजस्थान में चुनाव मोदी और कमल के फूल पर लड़ा जाएगा– पूर्व विधायक अल्का गुर्जर।

राजस्थान में चुनाव मोदी और कमल के फूल पर लड़ा जाएगा– पूर्व विधायक अल्का गुर्जर।

अलवर (दीक्षित कुमार) शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक महावर आॅटोडोरियम में आयोजित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय संगठन मंत्री अलका गुर्जर पूर्व विधायक बांदीकुई थी।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय नरूका, पूर्व विधायक जयराम जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाठक, भाजपा महामंत्री पवन जैन, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकतार्ओं मौजूद रहे।

बाइट— राष्ट्रीय संगठन मंत्री अलका गुर्जर
अभी हाल में हुए देश में पांच राज्यों के चुनाव में चार राज्यों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है देश के विकास और योगी जी के कार्यों को उत्तर प्रदेश की जनता ने दोबारा उन पर विश्वास जताया है।


राजस्थान में मोदी और कमल के निशान पर चुनाव लड़ा जाएगा और राजस्थान की जनता राजस्थान में महिला अत्याचार और भ्रष्टाचार के शासन और उखाड फेंकेगी।