February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अफीम की खेती करते एक गिरफ्तार 38 किलोग्राम वजन के कुल 4366 अफीम के पौधे जब्त। सरसों की फसल की आड़ में 100 वर्गगज में कर रखी थी अफीम की खेती

अफीम की खेती करते एक गिरफ्तार 38 किलोग्राम वजन के कुल 4366 अफीम के पौधे जब्त। सरसों की फसल की आड़ में 100 वर्गगज में कर रखी थी अफीम की खेती

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) निकटवर्ती पनियाला थाना पुलिस ने अवैध अफीम की खेती कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम केशवाना पुलिया के पास बाई ओर सरसों के खेत में अफीम की खेती की जा रही है। जिस पर एसएचओ हितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो खेती करने वाला किसान भागने लगा। जिस पर पुलिस ने पीछा करके खेती कर रहे मायाराम गुर्जर को पकड़ लिया। जिसे उसने स्वयं के द्वारा बौना बताया। अफीम की फसल बड़ी होकर उसमें डोडे आये हुए थे। इस पर पुलिस ने लाईसेन्स व परमिट के बारे में पुछा तो कोई संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिला।

जिस पर 38 किलोग्राम वजनी कुल 4366 पौधे जप्त कर खेती कर रहे आरोपी मायाराम (29) पुत्र भगवानाराम गुर्जर निवासी ग्राम सामदा, थाना हरसौरा जिला अलवर हाल निवासी ग्राम केशवाना, थाना पनियाला कोटपूतली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने कुल 100 वर्गगज जमीन में अफीम की प्रतिबंधत खेती कर रखी थी।