September 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » थाना पनियाला जयपुर ग्रामीण के लोकल एवं स्पेशल एक्ट अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

थाना पनियाला जयपुर ग्रामीण के लोकल एवं स्पेशल एक्ट अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) पनियाला क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विद्या प्रकाश एवं उपाधीक्षक डॉक्टर संध्या यादव कोटपूतली जिला जयपुर ग्रामीण के निर्देशन में थानाधिकारी पनियाला हितेश कुमार शर्मा द्वारा एक टीम का गठन किया गया।

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है पुलिस टीम ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए हुए ठिकाने पर पुलिस टीम पहुंची लिली होटल पनियाला के पास एक खेत में एक आदमी खड़ा हुआ था पुलिस को देखकर वह भागने लगा लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया पुलिस ने तुरंत उसकी चेकिंग की चेकिंग के दौरान देसी कट्टा सहित 3 जिंदा कारतूस मिले मुलजिम प्रकाश गुर्जर पुत्र अडीसाल गुर्जर उम्र 35 को गिरफ्तार किया गया।