कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) आज दिनांक बुधवार को समाजसेवी रतनलाल के द्वारा हीरामोती सिनेमाहॉल में देशभक्ति फ़िल्म “द कश्मीर फाईल्स”देखने के अवसर पर देशभक्ति कार्यक्रम किया गया
वर्ष 1990 में कश्मीरी पण्डितों के साथ कश्मीर में आतंकियों द्वारा किये गये दर्दनाक अत्याचार व नरसंहार की कहानी को बयां करती व पण्डितों के कश्मीर घाटी से पलायन की पृष्ठभूमि पर बॉलीवॉड फिल्म निर्माता, निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित फिल्म द कश्मीर फाईल्स को लेकर देशभर में चर्चा का माहौल है। विगत 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को कस्बे के राजमार्ग स्थित पटेल हीरा मोती सिनेमा में प्रदर्शित किया जा रहा है। वहीं कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में फिल्म की पृष्ठभूमि को लेकर भी चर्चाओं का माहौल है। बुधवार को पटेल हीरा मोती सिनेमा में फिल्म देखने के लिए आम दर्शकों सहित समाजसेवी रतनलाल शर्मा ने अपनी गौसेवक और देशभक्त टीम के साथ पहुंचे ।
राष्ट्रीय पुरूस्कार विजेता निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी सच्चाई से रूबरू करवाती इस फिल्म ने दर्शकों की आत्मा को झकझोर कर रख दिया। लगभग 2 घण्टे 50 मिनट लम्बी उक्त फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, अमान ईकबाल, अतुल श्रीवास्तव, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार आदि कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है जो अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों के चेहरे पर कश्मीरी पण्डितो के साथ हुए अत्याचार की पीड़ा भी देखने को मिली। एक ओर जहांँ बड़ी संख्या में दर्शन आंखों में आंसु लिए हुए सिनेमा हॉल से बाहर निकले।समाजसेवी रतनलाल शर्मा के नेतृत्व में देशभक्तो ने तिरंगे झण्डे के साथ जहाँ बलिदान हुए मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है, जहाँ शहीद भगतसिंह वो लाहौर हमारा है ,भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि नारे जमकर लगाये। जिससे माहौल देशभक्ति से ओत प्रोत हो गया।

समाजसेवी रतनलाल शर्मा ने निर्देशक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश का फिल्म जगत सकारात्मक माहौल में कार्य करते हुए छुपी हुई सच्चाई को देश के सामने ला रहे है। कश्मीरी पण्डितों के साथ हुए अत्याचार का भी देशवासियों को पता चल रहा है। इस दौरान समाजसेवी रतनलाल शर्मा द्वारा हीरामोती सिनेमाहॉल के प्रबन्धक शिवकुमार पटेल जी का साफा पहनाकर क्षेत्रवशियों के लिए कश्मीर सच्चाई दिखाने वाली फिल्म लगाने के लिए सम्मान किया गया । इस दौरान समाजसेवी रतनलाल शर्मा के साथ शिवकुमार पटेल (प्रबन्धक हिरामोती ),अनिल कुमार चौहान,ज्योति शर्मा (एडवोकेट), पुष्पेंद्र चौधरी ,योगेंद्र कपूरिया,अंकित चौधरी ,दिनेश जी ,पहलाद जांगिड़,छीतरमल ,नीरज पटेल ,सुभम शर्मा, व सभी देशभक्त मौजूद थे। सिनेमा संचालक शिवकुमार पटेल ने बताया कि फिल्म देखने के लिए भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं शिक्षण संस्थाओं के विधार्थियों को विशेष छुट भी प्रदान की जा रही है।
क्या है कहानी :- फिल्म ‘द कश्मीर फाईल्स’ वर्ष 1990 में कश्मीर में वहाँ के पंडितों सहित हिन्दूओं के आतंकियों द्वारा किये गये नरसंहार व पलायन की ऐतिहासिक घटना पर आधारित है। फिल्म के अनुसार वर्ष 1990 में घाटी के भीतर 75,343 कश्मीरी पंडित व अन्य हिन्दू परिवारों के 5 लाख से अधिक लोग निवास कर रहे थे। आतंकियों द्वारा कश्मीरी पण्डितों का नरसंहार कर वहां से पलायन को विवश कर दिया। जिससे 70 हजार से अधिक कश्मीरी पण्डितों व हिन्दूओं ने घाटी को छोड़ दिया। आतंकियों ने 399 कश्मीरी पण्डितों की हत्या की। विगत 30 वर्षो के दौरान घाटी में बमुश्किल 800 हिंदू परिवार ही बचे हैं। साल 1941 में कश्मीरी हिंदुओं का आबादी में हिस्सा 15 फीसदी था। लेकिन साल 1991 तक उनकी हिस्सेदारी सिर्फ 0.1 फीसदी ही रह गई है। फिल्म में आंतकी के तत्कालीन मीडिया को दिये गये उस बयान को भी दिखाया गया है जिसमें उसने 20 से अधिक कश्मीरी पण्डितों की हत्या किये जाने को खुद स्वीकार किया है।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद