February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मुंडावर उपखंड को नगर पालिका बनाने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ एवं व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

मुंडावर उपखंड को नगर पालिका बनाने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ एवं व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

मुंडावर ( संदीप यादव ) मुंडावर उपखंड को नगर पालिका बनाने की मांग को लेकर आज अभिभाषक संघ एवं व्यापार मंडल की ओर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें व्यापार मंडल की तरफ से अपने प्रतिष्ठान बंद कर पूर्ण रुप से समर्थन दिया गया और मुंडावर अभिभाषक संघ की ओर से भी इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए पूर्ण समर्थन दिया गया अलवर जिले की मुंडावर तहसील सबसे पुरानी तहसील होने के कारण अब तक नगर पालिका का दर्जा प्राप्त नहीं हुआ है

जबकि यह उपखंड नगरपालिका के सारे मापदंडों को पूर्ण करता है जिले में नवीन तहसीलों को भी नगर पालिका का दर्जा दे दिया गया है तो मुंडावर के साथ सौतेला व्यवहार क्यों?
मुंडावर उपखंड में सभी सरकारी कार्यालय उपलब्ध है मुंडावर के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करके इस मांग के समर्थन में अपना सहयोग दिया अगर मुंडावर की यह मांग पूरी नहीं होती है तो दोनों संघों की तरफ से आंदोलन किया जाएगा
इस मौके पर अशोक पटेल, चेलाराम रोघा, मंडावर सरपंच सोनू भारद्वाज अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।