February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नयागांव में श्याम बाबा का जागरण व भण्डारे का हुआ आयोजन ।

नयागांव में श्याम बाबा का जागरण व भण्डारे का हुआ आयोजन ।

ख़बराना। संवाददाता पंडित पवन भारद्वाज – मुंडावर उपखण्ड की ग्राम पंचायत करनिकोट के नया गांव में श्याम बाबा का जागरण व भंडारा ग्रामीणों के जन सहयोग से श्याम मंदिर परिसर में  किया गया । सोमवार को रात्रि जागरण हुआ व मंगलवार को भंडारे का आयोजन हुआ।

बाबा के भजनों का गुणगान जागरण अंजू सैनी, संजय कसाना एंड पार्टी, रिंकू डांसर सहित अनेक कलाकारो ने किया। जागरण के दौरान झांकियां मनमोहक सजाई गईं । जागरण में कृष्ण सुदामा की झांकी को देखकर लोगों में प्रेम के आंसू छलक आए । मंगलवार को प्रात: 11 से शाम तक भंडारे में आस पास गावों के ग्रामीणों ने प्रसादी पाई । भंडारे में जनप्रतिनिधि भी पहुंच कर बाबा के दरबार में धोक लगाकर बाबा का आशीर्वाद व प्रसादी ली ।