March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » सक्तपुरा गांव के रंकेश यादव ने 90 किलोभार राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता मे रजत पदक जीत प्रदेश का किया नाम रोशन।

सक्तपुरा गांव के रंकेश यादव ने 90 किलोभार राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता मे रजत पदक जीत प्रदेश का किया नाम रोशन।

शाहजहांपुर (ख़बराना डेस्क) कस्बे के समीपवर्ती गांव सक्तपुरा निवासी रंकेश यादव ने 90 किलोभार राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता मे रजत पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन किया है।

भरतपुर जिला कुराश संघ अध्यक्ष निरंजन सिंह ने बताया की सहारनपुर ( यूपी) के भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम मे 11 से 13 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता मे महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कराटियंस एकेडमी की ओर से राजस्थान प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुऐ रंकेश यादव ने 90 किलोभार मे रजत पदक जीता है। रंकेश यादव आगामी दिनों मे उज्बेकिस्तान मे आयोजित जूनियर अंतर्राष्‍ट्रीय कुराश प्रतियोगिता मे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।