February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » गांव शीलगांव कला में हुआ वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन।

गांव शीलगांव कला में हुआ वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन।

शीलगांव (अनिल बजाज) मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव शीलगांव कला में हुआ वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच देवेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि एमपीएस विजय सिंह मलावत द्वारा प्रथम मां सरस्वती पूजन किया गया व दीप प्रज्वलित विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार शर्मा द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में मनोरंजन के तौर पर देश भक्ति नृत्य गायन व अलग-अलग कलाबाजी दिखाई गई। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने विदाई समारोह में विदाई भावुक पंक्तियां सुनाई गई। जिनको देखकर गुरु व शिष्य की आंखें भी छलक आई व गांव के भामाशाह लोगो को प्रशंसा पत्र भेंट किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच देवेंद्र सिंह द्वारा बच्चों को अपने आगामी भविष्य को लेकर अलग-अलग मार्ग पर अपनी व अपने परिवार की अपने गांव अपने क्षेत्र की अपने राष्ट्र की अपने देश की पहचान बनाने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने का मनोबल बढ़ाया व संपूर्ण विद्यालय स्टाफ की एक अच्छी शिक्षा देने के लिए बहुत बहुत सराहना की।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे सरपंच देवेंद्र सिंह, े.स्र.२. विजय सिंह मलावत राजकुमार यादव, लालाराम ट्रेलर, राजू पंच मित्तल लाल लीलाराम वीरेंद्र सिंह प्रवीण कुमार जवाहरलाल रविंद्र कुमार राहुल कुमार वेब संपूर्ण विद्यालय स्टाफ और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।