February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » समाजसेवी डीपी शर्मा पूर्व सीनियर रेजिडेंट अधिकारी द्वारा बनवाया गया मोक्षधाम को किया जनसमर्पित।

समाजसेवी डीपी शर्मा पूर्व सीनियर रेजिडेंट अधिकारी द्वारा बनवाया गया मोक्षधाम को किया जनसमर्पित।

शाहजहांपुर (ख़बराना डेस्क) कस्बे के निकटवर्ती गांव स्वरुप सराय मे समाजसेवी डीपी शर्मा पूर्व सीनियर रेजिडेंट अधिकारी (सेवा निवृत्त) राजस्थान राज्य विद्युत बोर्ड ने अपने संसाधन से बनवाएं गये मोक्षधाम को गुरुवार को जनसमर्पित किया। मोक्षधाम मे चार दिवारी, पानी की सुव्यवस्था विद्युत आपुर्ति के साथ, जीवजन्तुओ के लिए खेल और भव्य मुख्य द्वार कार्य पूर्ण करके ग्राम पंचायत करनीकोट को समर्पित किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रेणागिरी आश्रम के मंहत बालकाचार्य महाराज ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलवर सांसद बाबा बालक नाथ, विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी , अलवर विधायक संजय शर्मा, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, पंडित धर्मवीर शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, कृष्ण मुरारी गंगावत पूर्व विधायक थानागाजी, आईपीएस महेश भारद्वाज वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दिल्ली रहे।

विशिष्ट अतिथि राजसिंह यादव एस‌ई विद्युत निगम ,सुरेश यादव प्रदेश सचिव भाजपा, ब्राह्मण समाज अलवर के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा, कॉग्रेस जिला सचिव अजित यादव, महिला कॉग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनिता चौधरी थे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण सिद्धार्थ शंकर ने दिया । कार्यक्रम परिचय में दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि गांव से मोक्षधाम पहुंचने का कोई मार्ग नहीं था उसके लिए काश्तकारों ने स्वेच्छा से भूमि का दान किया और ग्राम वासियों ने सर्व समाज का अंतिम संस्कार एक ही मोक्षधाम मे बिना भेदभाव के रखने का निर्णय लिया। इसके लिये अतिरिक्त भूमि खरीद कर श्मशान घाट को भेंट कर नवनिर्मित मोक्षधाम बनाया है। सभी वक्ताओं ने डीपी शर्मा के पुण्य कार्य की भूरी भूरी प्रंशसा की और समाज को प्रेरणा देने वाला बताया। इस अवसर पर बडी संख्या मे सर्वसमाज के लोग उपस्थित रहे।