February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 218 मरीजों का किया उपचार।

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 218 मरीजों का किया उपचार।

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी) आयुर्वेदिक विभाग की ओर से बुधवार को कस्बे के रामलीला मैदान स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय मे एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

आयुर्वेदिक औषधालय पावटा चिकित्सक डॉक्टर नाहर मल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुर्वेदिक विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय चिकित्सा शिविर में 218 मरीजो ने आयुर्वेदिक चिकित्साओं का लाभ लिया। इस दौरान डॉ सुशीला पलसानिया ,दिनेश कुमार शर्मा, रामकरण यादव ,परिचारक केदार मल सैनी ने अपनी सेवाएं दी।