February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली क्षेत्र में लगातार व्यापारियों पर हो रही लूट खसोठ की वारदातो को रोकने हेतु नायब तहसीलदार को दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कोटपूतली क्षेत्र में लगातार व्यापारियों पर हो रही लूट खसोठ की वारदातो को रोकने हेतु नायब तहसीलदार को दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) कोटपूतली राजस्थान प्रदेश लोकतांत्रिक जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर नायब तहसीलदार औमप्रकाश को सौंपा ज्ञापन !


ज्ञापन में बताया गया की राजस्थान प्रदेश में आपकी सरकार आपके मंत्री मण्डल मे श्री राजेन्द्र सिंह यादव विधायक कोटपूतली गृह राज्य मंत्री होने के साथ -साथ कई अहम विभाग के मंत्री है , लेकिन कोटपूतली परिक्षेत्र मे कानुन व्यवस्था पूरी तरह खत्म सी हो गई है , रोजाना फायरिंग की घटना आम हो गई है , बिती रात करीब 09 बजे तीन जगह होटलो ( राधा रानी होटल , कांजी होटल , व सींगा की होटल ) पर रंगदारी वशुलने के लिए फायरींग कर रंगदारी वसुलने का प्रयास किया गया , व धमकी भरा खत दिया गया , ये क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है , वही क्षेत्र मे हो रही अवैध खनन , भू – माफिया सहीत पूरी तरह से ईलाके में कानून नाम की कोई चीज नही रही है । श्रीमानजी माननीय मंत्री के पास पूरे प्रदेश का भार होने वजह से क्षेत्र के प्रति उदासीन है ।


ज्ञापन मे प्रदेश प्रवक्ता विकास अग्रवाल ,जिलाध्यक्ष अशोक बिदारिया,कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, कुशल बिदारिया,अनिल, योगेंद्र,आदि मौजूद थे !