February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन।

कोटपूतली में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन।

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कोटपूतली द्वारा मंगलवार को कस्बे के पालिका पार्क में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति पर्यटन मंत्रालय एवं ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आजादी के 75 अमृत महोत्सव स्वर्णिम भारत की ओर के तहत भारतीय संस्कृति और हमारे जीवन मूल्यों की पुर्नस्थापना का कार्य करने के लिए जन जागरण का कार्य किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि भाजपा विधानसभा प्रभारी मुकेश गोयल ने कहा कि तनाव भरे जीवन में राज योग का कोर्स करना बहुत ही जरूरी है, ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किया जा रहा है कार्य बहुत ही सराहनीय है। राज योग कोर्स द्वारा हमारा व्यक्तित्व का विकास होता है। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि एड. दुर्गाप्रसाद सैनी ने कहा कि संस्था द्वारा भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर पूर्व कृषि चेयरमैन महेश मीणा, पार्षद रघुवीर गोयल, समाजसेवी एड. अशोक बंसल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर भारत की संस्कृति व प्राचीन राजयोग की चित्र प्रदर्शनी एवं भगवान शिव के बर्फ की शिवलिंग की झांकी सजाई गई।

मीना बहन ने अतिथियों को आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी के बारे में समझाया। इस दौरान दिलीप मित्तल, बंशीधर भाई, राजेंद्र भाई, सुधा बहन, कल्याणमल गुप्ता, बजरंग शरण बंसल, प्रकाश भगतजी समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संचालन मुकेश प्रधान ने किया।