September 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » विधानसभा घेराव के लिए कोटपूतली से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुँचे जयपुर

विधानसभा घेराव के लिए कोटपूतली से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुँचे जयपुर

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेषाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनीया एवं जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार रीट भर्ती परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जॉंच की मांग को लेकर कोटपूतली से भाजपा नेता मुकेश गोयल के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने जयपुर पहॅुचें। सभी कार्यकर्ता कोटपूतली में एकत्र होकर जयपुर भाजपा कार्यालय रूक कर सभी कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए पैदल कॉग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा पहॅुचे। जहॉं राज्य की युवा, महिला,दलित विरोधी व भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फैकने तथा रीट भर्ती परीक्षा सीबीआई जॉंच नही होगी तब तक पीछे नही हटने का संकल्प लिया।
इस मौके पर कोटपूतली से जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौधरी, जिलामंत्री सुभाष चन्द शर्मा, नगर मण्डल अध्यक्ष गोपाल मोरीजावाला, पूरब मण्डल अध्यक्ष सुभाष घोघड़, पश्चिम मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह नारेहड़ा, उत्तर मण्डल अध्यक्ष रमेश रावत, दक्षिण मण्डल अध्यक्ष कैलाश चन्द स्वामी, किसान मार्चा जिलामंत्री दिलीप यादव, भाजयूमो जिला कार्यालय प्रभारी एडवोकेट विकास जांगल, जिला पार्षद भोमाराम गुर्जर, पं.स.स. प्रतिनिधि धर्मपाल गुर्जर, पं.स.स. नरेन्द्र चेलवाल, पश्चिम मण्डल महामंत्री मगन सिंह, नगर मण्डल महामंत्री जितेन्द्र सिंह शेखावत, पं.स.स. प्रतिनिधि सुधीर यादव, एससी मोर्चा उत्तर मण्डल अध्यक्ष कैलाष वाल्मिकी, नगरपालिका पार्षद व नेता प्रतिपक्ष प्रमोद कुमार सैनी, सतवीर यादव, अमित सेनी, भाजयूमो पूरब मण्डल अध्यक्ष मनीष यादव, भाजयूमो पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेश सराधना, भाजयूमो नगर महामंत्री दयाराम कुमावत,एससी मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि विजय कुमार आर्य, नगर उपाध्यक्ष विक्रम सैनी, नरेश गुर्जर, मिथलेश सैनी, नवीन सिंह तॅवर, संजय टेलर, रमेश यादव, मोहनलाल यादव, राव कृष्ण कांसली, हरदान गुर्जर, विकास गुर्जर, सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।