February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पीसीसी सचिव ललित यादव ने सीएचसी शाहजहांपुर को किया आवश्यक सामान का अनुदान…वरिष्ठ जल वैज्ञानिक राजेश चौधरी ने सीएचसी को दिया ऑक्सीजन कंसट्रेटर…

पीसीसी सचिव ललित यादव ने सीएचसी शाहजहांपुर को किया आवश्यक सामान का अनुदान…वरिष्ठ जल वैज्ञानिक राजेश चौधरी ने सीएचसी को दिया ऑक्सीजन कंसट्रेटर…

शाहजहांपुर ( संदीप कुमार ) कोरोना के बढते संक्रमण को लेकर पीसीसी सचिव ललित यादव ने रविवार को सीएचसी मे स्केनर, प्रिन्टर, एडजेस्टेबल बैंड, स्टेक्चर, बीपी मशीन उपलब्ध करवाई वही वार्ड मे ऑक्सीजन पाईप लाईन कार्य शिघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

सीएचसी इंचार्ज डॉ.महेन्द्र चौधरी, डॉ.विक्रम यादव, डॉ.सुदर्शन द्वारा पीसीसी सचिव यादव का आभार व्यक्त किया।

इधर कस्बा निवासी ओमप्रकाश चौधरी एवं उनके वरिष्ठ जल वैज्ञानिक पुत्र राजेश चौधरी द्वारा करीब 64 हजार रुपये लागत का ऑक्सीजन कंसट्रेटर सीएचसी को भेंट किया गया। इस दौरान दिलावर चौधरी, अजय चौधरी, दिनेश, डालसिहं, वजीर सैनी, योगेन्द्र यादव, सरोज चौधरी, लोकेन्द्र चौधरी, गुगलकोट सरपंच श्याम सुन्दर यादव, गादुवास सरपंच नहरू शर्मा, मोलावास पुर्व सरपंच नरेन्द्र यादव उपस्थित रहे।