June 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » भारतीय स्काउट गार्ड की ओर से एटीसी बच्चों का शिविर हुआ आयोजित

भारतीय स्काउट गार्ड की ओर से एटीसी बच्चों का शिविर हुआ आयोजित

अलवर (दीक्षित कुमार) राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गार्ड अलवर नगर बगीची में 7 दिवसीय एटीसी बच्चों का शिविर का आयोजन किया गया

जिसमे बच्चों को विभिन्न प्रकार के उपायों व उपयोग में आने वाली चीजों के बारे में जानकारी दी जा रही है
उस शिविर में यह सिखाया जाता है

कि कैसे एक दूसरे को बचाया जाए अगर कोई बेहोश हो जाए तो उसको किस तरीके से संभाला जाए और भी तरह की एक्टिविटी यहां ट्रेनर के द्वारा सिखाई जा रही है

जिससे कोई संकट आए जिन बच्चियों को गुण सिखा रहे हैं वह सफल हो और हर काम वह छात्र सीख सकें यह शिविर सात दिवसीय तक चलेगा छात्र छात्राओं को जागृत करने के लिए और गुण सिखाने के लिए यह शिविर हर बार लगाया जाता है।