March 22, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » लायंस क्लब खैरथल मंडी द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कुर्सियां लगाने का किया शुभारंभ।

लायंस क्लब खैरथल मंडी द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कुर्सियां लगाने का किया शुभारंभ।

खैरथल (केडीसी) लायंस क्लब खैरथल मंडी के सचिव लायन मनीष गर्ग व सह सचिव लायन एडवोकेट भानु प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि लायंस क्लब खैरथल मंडी के अध्यक्ष लायन अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में, सीईओ सिग्नेचर प्रोजेक्ट पीएमजेएफ लायन सुनील अरोड़ा के मुख्य आतिथ्य में व लायंस क्लब के रीजन चेयरमैन लायन डॉ रिंकू मेहता के सानिध्य में लाला बंशीधर शरबती देवी बघेरी वाला पार्क, नई मंडी यार्ड खैरथल से आमजन की आवश्यकता को देखते हुए कुर्सियां लगाने का शुभारंभ किया गया।
लायंस सुनील अरोड़ा ने कहा कि मुझे प्रांत से जो जिम्मेदारी मिली है उसी के अंतर्गत मैं चाहता हूं कि प्रत्येक लायंस क्लब स्थाई सेवा गतिविधि आयोजित करें उसी कड़ी में लायंस क्लब खैरथल मंडी ने जो आज कुर्सियां लगाने का शुभारंभ किया है वो वाकई मिल का पत्थर साबित होगा।
लायन डॉ रिंकू मेहता ने कहा कि स्थाई सेवा गतिविधि आयोजित करने से आमजन को वर्षों तक सेवा लाभ मिलता है और कौन,कब कैसे इस सेवा गतिविधि का लाभ उठायेगा इस का हम सभी अंदाजा भी नहीं लगा सकते है।
लायन अभिषेक गोयल ने कहा कि हमारे क्लब द्वारा आमजन के लिए निशुल्क संचालित सेवा गतिविधि में डीप फ्रिज (शव शीत पेटीका) व मोक्ष वाहिनी की अनवरत सेवा चल रही है आज एक कदम बढ़ाते हुए हमने खैरथल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानो जैसे पार्क,मंदिर,श्मशान घाट,रेल्वे स्टेशन व बस स्टैंड पर कुर्सियां लगाने कि शुरूआत की है। अभी 51 कुर्सियों के लिए स्थान चयन किए जा चुके है आवश्यकता होने पर और ज्यादा भी लगाई जाएगी।
इस अवसर पर एमजेएफ लायन विनोद वलेचा,लायन डॉ प्रदीप मलिक,लायन शिव खंडेलवाल,लायन सुभाष गोयल,लायन सुरेश गुप्ता,लायन सर्वेश गुप्ता,लायन पुरूषोत्तम दास गुप्ता,लायन आशीष जैन,जयंत यादव संदीप कमानियां,सुरेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।