February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » फेसबुक पर खालिस्तान जिन्दाबाद के नारे की देश विरोधी पोस्ट को लेकर जाट बहरोड़ निवासी युवक गिरफ्तार।

फेसबुक पर खालिस्तान जिन्दाबाद के नारे की देश विरोधी पोस्ट को लेकर जाट बहरोड़ निवासी युवक गिरफ्तार।

शाहजहाुपर (केडीसी) शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाट बहरोड़ में एक युवक द्वारा फेसबुक पर राष्ट्र विरोधी नारे लिखने, राष्ट्रहित में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में शाहजहांपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि गांव जाट बहरोड़ निवासी मनीष कुमार पुत्र सुरेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि उसके गांव के युवक सौरव कुमार ने फेसबुक पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए फेसबुक पर कई पोस्ट की है।

इससे भावनाएं आहत होती हैं। उसने राष्ट्र विरोधी पोस्ट में खालिस्तानी एजेंडे के अनुसार अपनी फेसबुक पर फोटो के नीचे खालिस्तान जिन्दाबाद लिखा हुआ है। जिसकी फेसबुक आईडी सौरव कुमार जाट बहरोड़ के नाम से है। ग्रामवासियों को शंका है कि इसको देश विरोध तत्वों से आर्थिक मदद मिल रही है। इसके आर्थिक स्त्रोत की जांच भी जरूरी है। यह भविष्य में समाज और गांव के लिये एक खतरा बनता जा रहा है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।