February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » दो सगे भाई गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आए

दो सगे भाई गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आए

अलवर (दीक्षित कुमार ) राजगढ़ के सकट निवासी दो सगे भाई जो कि हाल में अलवर कोचिंग करने के लिए रूपबास में अपने रिस्तेदार के यहाॅ रह रहे थे। दोनों अलवर के रूपबास से शनिवार सुबह शौच करने के लिए निकले थे।

जहाॅ गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आ गये और दोनो की मौत हो गई। मृतक लोकेश की उम्र 21 साल और राहुल की उम्र 19 साल थी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए। सकट निवासी रामकिशोर मीणा ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। दोनों अलवर में कोचिंग कर रहे थे।

लोकेश व राहुल शनिवार सुबह शौच करने के लिए रूपबास के खाली खेतों की तरफ गए थे। जिससे पटरी पार करते समय ट्रेन से कटे हैं। अब तक उनको इतना ही पता लगा है। मृतक युवकों के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

वह अस्पताल में ही बिलखता रहा। जिसके दो ही बेटे थे। दोनों की मौत हो गई। दो बहन है। एक बहन शादीशुदा है। रिश्तेदार के मकान में रह रहे थे