February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शीलगाँव बालिका विद्यालय में छात्राओं को की साईकिल वितरण।

शीलगाँव बालिका विद्यालय में छात्राओं को की साईकिल वितरण।

अनिल बजाज (शीलगांव) मुंडावर उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शीलगांव कलां विद्यालय में हुआ साइकिल वितरण।

सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी विद्यालय में बालिकाओं को साईकिल वितरण अभियान से दूरदराज से आने वाले बालिकाओं को नहीं करना पड़े परेशानी का सामना।

साईकिल से छात्राऐं विद्यालय में समय पर पहुंच सकेगी। जिससे छात्राओं को विद्यालय में पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

साईकिल वितरण कार्यक्रम में कक्षा 9 की बालिकाओं को कुल 23 साइकिल वितरण की गई।

साईकिल मिलने से बालिकाओं में विशेष खुशी का माहौल बना रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र सरपंच सहित अशोक शर्मा प्रिंसिपल, अनिल बजाज, लालाराम, मोहनलाल, शशि कुमार, गजेसिंह, अमित कुमार व समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।