February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मेगा हाईवे पर कार व पिकअप की भिड़ंत में कार में बैठे मां और बेटी घायल

मेगा हाईवे पर कार व पिकअप की भिड़ंत में कार में बैठे मां और बेटी घायल

अलवर (दीक्षित कुमार) तिजारा कस्बे के अहिंसा सर्किल अलवर रोड चौराहे पर कार व पिकअप गाड़ी की भिड़ंत हो गई। कार में बैठे मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तिजारा अस्पताल के उपचार के दौरान गंभीर अवस्था देखते हुए अलवर का रेफर कर दिया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शालू गोयल पत्नी नीरज गोयल निवासी टपूकड़ा ,मुस्कान पुत्री नीरज गोयल निवासी टपूकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गई। पिकअप गाड़ी दूध से भरी हुई थी ।रास्ते में कट निकल रही थी। पिकअप गाड़ी कार की भिड़ंत हो गई । पुलिस नेदोनों वाहनों को जप्त कर लिया हैं ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।