February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर – मोबाइल लूट गिरोह के तीन युवकों को पकड़ा

अलवर – मोबाइल लूट गिरोह के तीन युवकों को पकड़ा

अलवर (दीक्षित कुमार ) अलवर के एनईबी थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के मोबाइल बरामद किये।

थाना अधिकारी सुरेश. ने बताया कि बुधवार को बूटाराम राजपूत निवासी रामगढ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि हनुमान सर्किल के पास मै गाड़ी का काम करवाने आया था।

उसी दौरान बाईक पर आये तीन लड़के मोबाईल छीन ले गये। रिपोर्ट के आधार पर कंट्रोल रूम में सूचना देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार का लिया है और छीना गये मांेबाईल बरामद कर लिया है।

पकड़े गये आरोपी तालीम मेव, सलाउदीन मेव, सबीर मेव ने और भी वारदातें करना कबूल किया है। अभी पूछताछ की जा रही है। उड़ु