अलवर (दीक्षित कुमार ) राजस्थान मजदूर संघ अशोका लीलैण्ड एमआईए अलवर की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
मजदूरों ने मांग की है कि न्यूनतम मजदूरी 7200 रू से बढाकर 15000 से 20000 रू की जाये। कम्पनियों में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दी जाये।
कम से कम 75 प्रतिशत स्थानीय मजदूर लगाये जायें। मजदूरों को मैडिकल सुविधा प्रदान की जाये।
मैस में पोस्टिक खाना खिलाया जाये। कम्पनियों में अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकों को सीनियरटी के आधार पर लाभ दिया जाये।
अन्य खबरे
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के गांव जमालपुर में बिजली से निकली चिंगारी से कई कच्चे घरों में लगी आग।
शाहपुरा में निकली गणगौर की पारंपरिक शाही सवारी। मनोहरपुर- शाहपुरा राजपरिवार की ओर से निकली सवारी।
नारेहड़ा में चारागाह भूमि में लगी आग, आगजनी से पेड़ पौधे हुए नष्ट