February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली को जाम व अतिक्रमण से मुक्त करवाने के लिए नगरपालिका का अभियान शुरू मुख्य चौराहे पर पुलिया के नीचे हटाया अतिक्रमण

कोटपूतली को जाम व अतिक्रमण से मुक्त करवाने के लिए नगरपालिका का अभियान शुरू मुख्य चौराहे पर पुलिया के नीचे हटाया अतिक्रमण

कोटपूतली (बिल्लूराम सॆनी) कस्बे के विभिन्न मार्गो व आम रास्तों पर प्रतिदिन अतिक्रमण के चलते लगने वाले जाम से कस्बे को मुक्त करवाये जाने के लिए नगरपालिका मंडल कोटपूतली द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया है।

गुरूवार शाम पालिका ईओ फतेह सिंह मीणा के नेतृत्व में पालिका कार्मिकों व पुलिस जाप्ते ने मुख्य चौराहे पर एलीवेटेड पुलिया के सामने अस्थाई अतिक्रमण को हटाया।