February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोटपूतली नगरपालिका मंडल की कार्यवाही..अवैध छज्जा निर्माण को किया ध्वस्त

कोटपूतली नगरपालिका मंडल की कार्यवाही..अवैध छज्जा निर्माण को किया ध्वस्त

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) स्थानीय नगर पालिका मण्डल द्वारा मंगलवार को कस्बे के वार्ड नं. 15 में श्याम मंदिर के पास एक मकान के बाहर किए जा रहे अवैध छज्जा निर्माण को अतिक्रमणरोधी दस्ते द्वारा तोड़ दिया गया। पालिका ईओ फतेह सिंह मीणा ने बताया कि अवैध छज्जा निर्माण की शिकायत होने पर एईएन दीपक मीणा की अगुवाई में सफाई निरीक्षक व टीम के सदस्यों ने कार्यवाही करते हुए जेसीबी मशीन से अवैध छज्जे को ध्वस्त करते हुए निर्माणकर्ता को भविष्य में अवैध निर्माण ना करने के लिए पाबंद किया।