March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » सम्भागीय आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

सम्भागीय आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

अलवर (दीक्षित कुमार) सम्भागीय आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने आज सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य सरकार के फ्लेक्सिप स्कीमस् रिव्यू, बीस सूत्री कार्यक्रम के रिव्यू और प्रशासन गॉवों व शहरो के संग अभियान के साथ साथ सरकार की बजटीय घोषणओं को शुरू करने के सम्बन्ध में चर्चा की।

सम्भागीय आयुक्त यादव ने कहा कि खुशी है कि अधिकांश स्कीमों में अलवर जिले का कार्य ठीक चल रहा है।

उम्मीद है कि वितिय वर्ष में जो टारगेट दिये गये हैं उनको समय पर पूरा कर लेंगे। कुछ में काफी अच्छा चल रहा है

विशेष तौर पर प्रशासन गॉवों के संग अभियान में अलवर जिले ने अच्छी गति पकड़ी है।

शहरी क्षेत्र में अभी कुछ दिक्कते हैं जिन पर चर्चा की है कि उनको कैसे दूर किया जा सके। मीडिया के माध्यम से सभी से अपील की है कि इन अभियानों का लाभ उठायें।