March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » हनुमान मन्दिर मे अन्नकूट महोत्सव । श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी।

हनुमान मन्दिर मे अन्नकूट महोत्सव । श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी।

अलवर (केडीसी)अलवर के सुभाष चौक स्थित हनुमान मन्दिर में मंगलवार को अन्नकुट महोत्सव का आयोजन किया गया।

मंदिर पुजारी रूपेश शर्मा ने बताया कि हनुमान मन्दिर में विशाल अन्नकुट महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी साधु, संत और श्रद्धालु आमंत्रित है।

इस अवसर पर हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया है। भगवान को भोग लगाकर अन्नकुट प्रसाद का वितरण किया गया है।

मन्दिर परिसर में भजन मंण्डली द्वारा श्री हनुमान जी सहित देवी देवताओं का गुणगान किया गया। महोत्सव करने वाले श्री राम है और करवाने वाले भी भगवान श्री राम हैं।