March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » लाखों की डकैती के आरोपी गिरफ्तार

लाखों की डकैती के आरोपी गिरफ्तार

भिवाड़ी (केडीसी) फेज थर्ड थानाप्रभारी कुशालसिंह के अनुसार कम्पनी मालिक से 29 लाख की डकैती में वांछित आरोपी रोहित उर्फ ढील्ला और मयंक खाती को गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में अंतरराष्ट्रीय गैंग के पूर्व में दस आरोपी गिरफ्तार कर लूटी गई रकम से खरीदी गई दो लग्जरी कार और देशी कट्टे बरामद किए गए थे।दरअसल कम्पनी के मालिक अमित कुमार अपनी कार में ड्राइवर के साथ गुरुग्राम से कम्पनी आ रहे थे।रास्ते में बदमाशों ने कम्पनी मालिक की कार रुकवाकर 29 लाख लूट लिए थे।कम्पनी अकाउंटेट लवली के बदमाश नीरज से सम्बन्ध थे।लवली के लगातार जानकारी देने के कारण ही बदमाशों ने कम्पनी मालिक को लूटने की योजना को अंजाम दिया था।