February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मांजरीकलां मे फायर कर लूट की घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन ।

मांजरीकलां मे फायर कर लूट की घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन ।

नीमराणा (केडीसी) मांजरीकलां मे रविवार देर शाम दुकान बढा घर जा रहे व्यापारी को बाईक सवार बदमाशों द्वारा गोली मार दो लाख रुपये लूट ले जाने के मामले मे सोमचार को आक्रोशित ग्रामीणों ने मांजरीकलां चौकी के सामने रोड जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।

नीमराना क्षेत्र मे आये दिन होने वाली लूटपाट की घटनाओं को लेकर ग्रामीण पुलिस गस्त बढाने, नकारा पुलिसकर्मियों को हटाने सहित अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। ज्ञात रहे रविवार देर शाम मांजरीकलां के कुण्ड रोड पर टैगोर स्कूल के पास व्यापारी अनुविन्द यादव पुत्र अमिलाल यादव पर बाईक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया।‌जिससे अनुविन्द गंभीर रुप से घायल हो गया।

बदमाश अनुविन्द से दो लाख रुपये छीन फरार हो गये थे। मामले मे पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिली है। इधर ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर एएसपी गुरुशरण राव, डीएसपी महावीर सिंह शेखावत मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों ने जाम नहीं हटाया था। ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अडे हुऐ थे।