February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » त्योंहार को देखते हुए पुलिस ने फ्लेग मार्च किया

त्योंहार को देखते हुए पुलिस ने फ्लेग मार्च किया

बहरोड़ (केडीसी) बहरोड़ थाना अधिकारी प्रेम प्रकाश ने रविवार को करवा चैथ त्यौहार को लेकर पुलिस जवानों के साथ कस्बे में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व आगामी पर्वों को देखते हुए असमाजिक तत्वों में भय और आमजन में विश्वास पैदा करनें के लिए फ्लेग मार्च किया।

फ्लेग मार्च के दौरान नोन पार्किंग स्थानों व मुख्य सड़क मार्ग पर खड़े वाहनों हटवाया गया ताकि जाम स्थिति ना बने। करवा चैथ का पर्व होने के चलते बाजार में खरीददारी के चलते भीड़ भाड़ की स्थिति बनी रही।

त्यौहार के समय किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो और असमाजिक तत्वों में पुलिस का भय और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे। इसको लेकर थाना अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने फ्लेग मार्च किया।