बहरोड़ (केडीसी) बहरोड़-कुण्ड सड़क मार्ग पर शुक्रवार सुबह कड़बी से भरी पिकअप पलट गई। गनिमत ये रहीं कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादशा टल गया।
चालक ने बताया कि वह हरियाणा के अटेली से पिकअप में कड़बी भरकर इस सड़क मार्ग से पावटा ले जा रहा था। गण्डाला-माजरीकलां के बीच में सड़क में बने गड्डों के चलते असंतुलित होकर पलट गई।
गनिमत रही कि बड़ा हादशा टल गया। अब दूसरी पिकअप में कड़बी भरकर पावटा ले जाया जायेगा। ज्ञात रहे की बहरोड़ कुण्ड रोड पर क्षतिग्रस्त सडक मार्ग के चलते आये दिन हादसे होते रहते है।
क्षेत्र के लोग मामले को लेकर शासन एवं प्रशासन के गुहार लगा चुके है लेकिन हालात जस के तस है।
अन्य खबरे
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के गांव जमालपुर में बिजली से निकली चिंगारी से कई कच्चे घरों में लगी आग।
शाहपुरा में निकली गणगौर की पारंपरिक शाही सवारी। मनोहरपुर- शाहपुरा राजपरिवार की ओर से निकली सवारी।
नारेहड़ा में चारागाह भूमि में लगी आग, आगजनी से पेड़ पौधे हुए नष्ट