May 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » विश्व शांति एवं विजय दशमी पंच दिवसीय यज्ञ सम्पन्न ।

विश्व शांति एवं विजय दशमी पंच दिवसीय यज्ञ सम्पन्न ।

शाहजहांपुर (केडीसी) कस्बे के समीपवर्ती गांव जौनायचाकलां मे विश्व सनातन संस्थान एवं ऑरियण्टल एडूमेड कम्पनी के तत्वावधान मे चल रहे पंच दिवसीय विश्व शांति एवं विजय दशमी यज्ञ शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।

पण्डित दीपक कौशिक ( पंचेरीकलां) के सानिध्य मे पण्डित पंकज शास्त्री, प्रमोद शास्त्री, भगवत दयाल, प्रेम शास्त्री, पण्डित बाबुलाल शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रों एवं सनातन विधि द्वारा यज्ञ सम्पन्न करवाया गया।

आयोजन के मुख्य यजमान संस्थान निदेशक पण्डित भूपेन्द्र शर्मा थे जबकी मुख्य अतिथि ऑरियण्टल ग्रुप के चेयरमैन संजय शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि ऑरियण्टल ग्रुप के डायरेक्टर संजीव गौड थे।

इस अवसर पर संतोष शर्मा, चंचल शर्मा, राकेश शर्मा, पूर्व सरपंच रामकिशन शर्मा, रेणुदत्त, विनय वशिष्ठ, एडवोकेट तनय वशिष्ठ, भव्य शर्मा, निधिष वशिष्ठ, उर्मिला देवी, सीमा देवी, रीना शर्मा, संजना, मिमांशा, पूनम, जिया, रमेश यादव सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।.