March 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा सह योग शिक्षक शिविर लगाया गया

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा सह योग शिक्षक शिविर लगाया गया

बहरोड़ (केडीसी) पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्धारा संचालित एवं पतंजलि योग समीति अलवर द्वारा आयोजित आॅनलाइन सह योग प्रशिक्षण शिविर दिनांक 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2021 तक चलाया गया। योग प्रशिक्षण शिविर मे प्रशिक्षित योग साधकों को रविवार को शिव मंदिर अरावली विहार योगशाला प्रांगण मे भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी ब्रजमोहन पाठक द्वारा प्रक्षिक्षण प्रमाण पत्र वितरण किये गये।

इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिला प्रभारी के साथ जिला कोषाध्यक्ष कान सिंह नरुका, जिला प्रभारी सोशल मीडिया नरेंद्र शर्मा, तहसील प्रभारी बहरोड के आर शर्मा, किशन सिंह चैहान, कविता यादव, तुषार पाठक एवं अन्य कई गण मान्य सदस्यों ने भाग लिया।