February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मृत महोत्सव के तहत चलाया गया क्लीन इंडिया अभियानसिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल ना करने के लिए किया जागरूक।

मृत महोत्सव के तहत चलाया गया क्लीन इंडिया अभियानसिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल ना करने के लिए किया जागरूक।

बहरोड़ (केडीसी) आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र से संबंध युवा मंडल सदस्यों के पदाधिकारियों ने ग्राम खोहर, निभोर, ड्वानी, बसई,गुगड़िया में क्लीन इंडिया अभियान के तहत 150 किलो प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया,और आम जन को सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण एवं जीव जंतुओं को हो रहे नुकसान के बारे में जागरूक किया,

इस दौरान नेहरू युवा केंद्र अलवर के जिला युवा अधिकारी पंकज यादव ने युवाओं को क्लीन इंडिया शपथ दिलवायी और युवाओँ से अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की, ब्लॉक एनवाईवी मोनू शर्मा ने जानकारी दी की अभियान के अंतर्गत बाबा शीतलनाथ नवयुवक मंडल ने विक्रम यादव के नेतृत्व में मुख्य मार्गो,मंदिर परिसर में प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया,शहीद गिरधारीलाल नवयुवक मण्डल के नरेंद्र गुर्जर ने निभोर

क्लीन इंडिया कैंपेन चलाया,वही ग्राम खोहर में भोलाराम शर्मा ने सार्वजनिक धर्मशाला में सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया,युवा मंडलो में राहुल यादव, बब्लू राघव, विकास राघव, रविंद्र प्रजापत, हरि सिंह, महेश शर्मा, योगेंद्र राघव,पंकज यादव,प्रदीप यादव,विक्रम यादव,सुनील यादव,सहित अनेक युवा मौजूद रहे।