February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर-बहरोड़ राजमार्ग पर लावारिस खड़ी कार को पुलिस ने किया जब्त

अलवर-बहरोड़ राजमार्ग पर लावारिस खड़ी कार को पुलिस ने किया जब्त

बहरोड़ (केडीसी) अलवर- बहरोड़ राजमार्ग पर कई दिनों से लावारिस हालत में खड़ी एक कार को बहरोड़ थाना पुलिस ने जब्त किया। बहरोड़ थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सुचना मिली की एक अल्टो कार सिल्वर कलर की करीब दस पंद्रह दिनों से अलवर-बहरोड़ राजमार्ग पर सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी है। जिसकी सुचना पर एएसआई सतीश कुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और लावारिस खड़ी कार की जांच कर समीप के लोगों से कार के सम्बन्ध में जानकारी ली। तत्पश्चात बहरोड़ थाना पुलिस क्रेन की सहायता से लावारिस खड़ी कार को बहरोड़ थाना ले गई।