March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » ढीकवाड मे रीट परीक्षा मे धांधली एवं पेपर आऊट के कथित मामले को‌ लेकर करीब 6 सौ परीक्षार्थियों ने किया बहिष्कार

ढीकवाड मे रीट परीक्षा मे धांधली एवं पेपर आऊट के कथित मामले को‌ लेकर करीब 6 सौ परीक्षार्थियों ने किया बहिष्कार

नीमराणा (केडीसी) उपखण्ड के गांव ढीकवाड के कमला महाविद्याल मे रविवार को एग्जाम सेंटर पर रीट अभ्यर्थियों ने बवाल कर दिया। पेपर सुबह 10 बजे शुरूहोना था लेकिन, सेंटर पर 11 बजे तक पेपर नहीं पहुंचा।

इसके बाद अभ्यर्थी कक्षों से बाहर आ गए। बाहर आए अलवर की रीनू मीणा, टोंक के अमित कुमार ने एग्जाम सेंटर के टीचरों पर आरोप लगाया कि वे रूम नम्बर 3 में अभ्यर्थियों को नकल करा रहे थे। कुछ बुक भी मिली हैं। उनको पहले ही ओएमआरशीट भर कर दे दी गई। जबकि रूम नम्बर 14 सहित अन्य कक्षों में 11 बजे तक पेपर नहीं दिया गया।

इसके बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। अभ्यर्थियों ने कहा कि सेंटर पर करीब 500 अभ्यर्थियों की परीक्षा है। सब कक्षों से बाहर आ गए हैं। कोई एग्जाम नहीं दे रहा है। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि उनके यहां पर पेपर ही देरी से आए थे। इस कारण अभ्यर्थियों ने हंगामा किया है। बाकी आरोप गलत हैं। यहां आए अभ्यर्थियों ने बताया कि एक अभ्यर्थी की जमकर पिटाई की है।

जिसे बाद में पुलिस लेकर गई है। इस सेंटर पर मनमर्जी की गई है। एक घंटे तक पेपर नहीं दिया गया। कुछ कमरों में ओमएमआरशीट भरकर दी गई। जबकि अन्य कक्षों में पेपर नहीं आया तो मजबूरी में अभ्यर्थी बाहर आ गए। इसके बाद उन्होंने मोबाइल के जरिए सूचना दी।

इधर मामले की सूचना पर जिला कलेक्टर नन्नुमल पहाड़िया, एसपी राममूर्ति जोशी, एएसपी गुरुशरण राव, एसडीएम मुकुट चौधरी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन विद्यार्थियों को संतुष्ठ नहीं कर पाये। अधिकारी बेरोजगार युवाओं के टूटते दिल पर लगाने तो मरहम आये थे लेकिन जाते जाते नमक छिडकर चले गये।