February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बर्डोद सडक मार्गों पर चलना हुआ दुभर… पानी कीचड से भरे रास्तों से निकलती है शवयात्रा

बर्डोद सडक मार्गों पर चलना हुआ दुभर… पानी कीचड से भरे रास्तों से निकलती है शवयात्रा

बर्डोद (केडीसी) सरकारी खेल मैदान के पास से बर्डोद बेरापुर लिंक सड़क मार्ग पर ग्राम पंचायत की अनदेखी के कारण गन्दे पानी का भराव बना हुआ है। जिसके कारण क्षेत्रीय लोगों में रोष बना हुआ है।

गंदे पानी के भराव की वजह से मौसमी बिमारीयों के फैलने का प्रकोप बना हुआ है। वहीं अंतिम संस्कार के लिए जाने के लोगों को गंदे पानी के भराव से होकर शवयात्रा को ले जाना पड़ता है।

कस्बे के मनफूल सैनी, बिडदी चंद, डा सुरजभान, बलराम सैनी, सुभाष, ललीत सैन, बलीराम, सोनू, बालकिशन सहित अन्य लोगों ने समस्या समाधान करने की मांग की है।