February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » रीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर नीमराना डीएसपी महावीर शेखावत ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

रीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर नीमराना डीएसपी महावीर शेखावत ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

नीमराणा (केडीसी) 26 सितम्बर को होने वाली रीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर अलवर जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया व भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देशन में नीमराणा डीएसपी महावीर सिंह शेखावत ने नीमराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय सहित क्षेत्र में बनाये गए सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

डीएसपी महावीर सिंह शेखावत ने बताया 26 सितम्बर को होने वाली रीट परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी आएंगे। जिसको देखते हुए परीक्षा केंद्र के साथ मुख्य सडक़ मार्ग सहित अन्य आने-जाने वाले मार्गो का भी निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि जाम ना लग सके और परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुच सके।