बहरोड़ (केडीसी) रीट परीक्षा को लेकर करीब ग्यारह हजार परीक्षार्थी एवं उनके परिजनों के रहने, खाने एवं उनके परिवहन इंतजामों को लेकर बहरोड नगरपालिका मे एक वृहद बैठक का आयोजन विधायक बलजीत यादव की अध्यक्षता मे हुआ।
बैठक मे विधायक यादव द्वारा बहरोड स्टेडियम मे शुक्रवार से ही परीक्षार्थियों के रहने, खाने सम्बंधित इंतजामों की जानकारी देते हुऐ हैल्प लाईन नम्बर भी जारी किये। बैठक को नगरपालिका चेयरमैन सीताराम यादव ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान नगरपालिका के पार्षद, व्यापारीगण, अधिकारी, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अन्य खबरे
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के गांव जमालपुर में बिजली से निकली चिंगारी से कई कच्चे घरों में लगी आग।
शाहपुरा में निकली गणगौर की पारंपरिक शाही सवारी। मनोहरपुर- शाहपुरा राजपरिवार की ओर से निकली सवारी।
नारेहड़ा में चारागाह भूमि में लगी आग, आगजनी से पेड़ पौधे हुए नष्ट