February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » 84 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त ट्रक में भरी थी पंजाब में बनी 700 कार्टन अंग्रेजी शराब ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार।

84 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त ट्रक में भरी थी पंजाब में बनी 700 कार्टन अंग्रेजी शराब ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार।

रवि कुमार सैनी
शाहपुरा उपखंड के मनोहरपुर थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए 84 लाख रुपए की कीमत की अवैध शराब जब्त की। वहीं शराब भरकर ले जा रहे ट्रक को भी जब्त करके ड्राइवर को गिरफ्तार किया।मनोहरपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में हरियाणा निर्मित अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। इस पर जगह-जगह नाकेबंदी करवाई। नाकाबंदी के दौरान नवलपुरा मोड़ पर एक ट्रक को रोक कर ड्राइवर से पूछा कि उसमें क्या माल भरा है। ट्रक चालक ने संतुष्टि कोई जवाब नहीं दिया। ट्रक में चढ़कर देखा तो उसमें अवैध शराब भरी हुई थी।

पुलिस ने ट्रक को थाने में लाकर जांच की तो पंजाब निर्मित अवैध शराब के करीब 700 कार्टन विभिन्न अंग्रेजी शराब के भरे हुए थे, जिनकी बाजार की कीमत करीब 84 लाख आंकी गई।थानाधिकारी ने बताया कि अवैध शराब से भरे ट्रक को बाड़मेर जिले के बाखासर थाने के डीडावा गांव के भंवराराम पुत्र रामा राम जाट उम्र 32 वर्ष चला रहा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर के ड्राइवर और को भी गिरफ्तार कर लिया।