ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
कोटपूतली के निकटवर्ती ग्राम चतुर्भुज की ढाणी रामनगर के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा की चतुर्भुज से ढाणी अहिरो की और से जा रही लगभग 40 साल पुरानी 11 केवी बिजली लाइन को अहिरो की ढाणी के लोगो ने सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सिंह यादव व विधुत विभाग के लोगो और निजी आदमियों की मदद से काटकर खुर्द बुर्द कर दिया और लाईन को बिना आदेश , बिना सहमति , मनमर्जी , दादागिरी पुर्वक , अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के आशय से आज 3 रोज पहले रास्ते में से रात करीब 11 बजे काट दिया गया जिससे आमजन को पीने, परीक्षा के समय बच्चो की पढाई एवम पशुओ के लिए पानी की समस्या खड़ी हो गई
ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई निर्बाध रूप से चालू करने , कटे हुए विधुत तारो को फिर से जोड़ने ,एवम सरपंच प्रतिनिधि पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है !

इस मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि बसंत भरगड,धूड़ाराम भरगड, गंगाराम भरगड, तेजाराम भरगड, छितर टापरी,गोपी टापरी,रामकरण टापरी,दाताराम रावत,हरदान,हजारी,ख्यालीराम,भगीरथ ,नरेश,राजू ,रामकुमार,शीशराम,रोहिताश कालू,लीलाराम रावत इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद