March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » हाईपो क्लोराइड का करवाया छिड़काव । संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट का सामाजिक सारोकार

हाईपो क्लोराइड का करवाया छिड़काव । संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट का सामाजिक सारोकार

बहरोड़ ( मयंक भारद्वाज) उपखण्ड के गण्डाला गांव में हाईपो क्लोराईड दवा का छिड़काव किया। कोरोना माहामारी की दूसरी लहर के प्रभाव को देखते हुए बहरोड़ उपखण्ड के गण्डाला गाॅव में गुरूवार को संतोष देवी चैरीटेबल ट्रष्ट की ओर से हाईपोक्लोराईड दवा का छिड़काव करवाया गया और मास्क वितरण करते हुए लोगों को सरकार द्वारा जारी की गई गाईड लाईन की पालना करने की अपील की गई।

सरपंच प्रतिनिधि जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि संतोष देवी चैरीटेबल ट्रष्ट जखराणा की ओर से गण्डाला गाॅव में हाईपो क्लोराईड दवा का छिड़काव के साथ साथ मास्क वितरण किये गये हैं। दवा का छिड़काव सार्वजनिक स्थलों, गली-मौहल्लों, मैन रास्तों, मुख्य बाजार में किया गया।

इस अवसर ट्रष्ट की ओर से नवीन, विपिन, प्रवीण सहित सरपंच प्रतिनिधि जोगेन्द्र सिंह, पंच सरजीत यादव, सुभाष ठेकेदार, ग्रामीण सुभाष, प्रदीप वकील, सन्दीप यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।