बहरोड ( केडीसी ) गांव परतापुर में पूर्व में हुई हरियाणा पुलिस फायरिंग में घायल हुए राहुल शर्मा के परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा अलवर उत्तर जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव,युवा मोर्चा जिला संयोजक जगजीत यादव,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष व केंद्रीय युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय सलाहकार समिति के सदस्य जलेसिंह रावत उनके निवास गांव परतापुर पहुंचकर उनके परिजनों से मिले। जिला अध्यक्ष बलवान यादव ने परिवार जनों को सावंतना दी और निष्पक्ष कारवाही करवाने का आश्वासन दिया । उपरोक्त विषय में दो-दिन पहले युवा मोर्चा जिला संयोजक जगजीत यादव ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पूरी घटना से अवगत करवाया गया था। आज पूरा भाजपा युवा मोर्चा परिवार यहां पीड़ित पक्ष के परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी है यहां काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा संयोजक जगजीत यादव ने कहा अगर अब भी प्रशासन निष्पक्ष जांच कार्रवाई नहीं करता है क्योंकि जो पीड़ित परिवार है उसकी आर्थिक स्थिति दयनीय है जो लड़का राहुल कौशिक था वो ही परिवार में कमानें वाला था इस अगर पुलिस प्रशासन उनका निष्पक्ष सहयोग एवं जांच की कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ाते हैं तो युवा मोर्चा द्वारा शीर्ष नेतृत्व से परमिशन लेकर इसको जिले भर में एक जन आंदोलन का रूप देकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा इस मौके पर जिला महामंत्री उम्मेद भाया जी मंडल अध्यक्ष राकेश चौहान युवा मोर्चा मंडल संयोजक पवन यादव, कुलदीप यादव ,संदीप चौधरी,कमल सैनी,ओबीसी मोर्चा मंडल संयोजक धर्मवीर यादव, आईटी विभाग संदीप यादव, विरू भारद्वाज,ताराचंद प्रधान जी , अर्जुन सरपंच एडवोकेट पंकज यादव आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित ।
अन्य खबरे
गोवंश अधिनियम का 02 वर्ष से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
4 डोडा पोस्त तस्कर गिरफ्तार 5 लाख रुपए की कीमत का 101 किलो माल बरामद गाड़ी जब्त।
शराब तस्करी के आरोपी 9 माह से फरार मुख्य आरोपी चढ़ा मनोहरपुर पुलिस के हत्थे।