February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » सांसद ने निज निधि से अस्पताल को भेंट की एम्बुलेंस…

सांसद ने निज निधि से अस्पताल को भेंट की एम्बुलेंस…

बहरोड ग्रामीण ( संदीप भारद्वाज) अलवर सांसद महंत बालक नाथ योगी बहरोड पहुंचे इस दौरान सांसद योगी ने अपने कोष से बहरोड़ स्वास्थ्य केंद्र को एक एंबुलेंस भेंट की है। इस दौरान भाजपा नेता मोहित यादव भी मौजूद रहे। सांसद योगी ने बताया कि कोरोना कि इस महामारी में लोगों की जितनी मदद हो सके उतनी करनी चाहिए ताकि हम सब की मदद से लोगों की जिंदगी को बचाया जा सके साथ ही बताया कि अस्पताल में अन्य किसी सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी तो सहयोग के लिए योगी तत्पर रहेंगे वही स्थानीय लोगों ने भी महंत योगी का आभार जताया।