March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » श्रावण मास के उपलक्ष्य में भण्डारे का आयोजन। श्रद्धालुओं ने पाई पंगत प्रसादी।

श्रावण मास के उपलक्ष्य में भण्डारे का आयोजन। श्रद्धालुओं ने पाई पंगत प्रसादी।

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी)
पंचायत खेड़की वीरभान स्थित उपली कोठी में श्री जीण माता मंदिर शिव मंदिर के पुजारी कालूराम ने बताया की श्रावण के प्रथम सोमवार से चल रही जलधारा आज संपन्न हुई।

इस दौरान पंगत प्रसादी का भी आयोजन किया गया। महात्मा फुले ब्रिगेड कोटपूतली के तहसील मीडिया प्रभारी राहुल सैनी ने बताया कि इस आयोजन में लगभग ढाई हजार लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

इस आयोजन में सभी ग्राम वासियों ने अपना संपूर्ण योगदान दिया।इस दौरान सैनी सभा उपाध्यक्ष रोहिताश सैनी,राजेंद्र सैनी , इंद्राज सैनी , जिला संगठन मंत्री महात्मा फुले ब्रिगेड बिल्लू राम सैनी ,रोशन लाल सैनी, रामेश्वर,जितेंद्र सैनी , जगदीश,केहरसिंह,रामनिवास,तेजाराम,महावीर,किशन लाल, लालचंद,सुवालाल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे