March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहजहांपुर मे ग्राम पंचायत ने करवाया डीप सैनेटाईजर

शाहजहांपुर मे ग्राम पंचायत ने करवाया डीप सैनेटाईजर

शाहजहांपुर ( संदीप कुमार) कस्बे के प्रमुख बाजार सहित सभी वार्डों मे शनिवार को शाहजहांपुर ग्राम पंचायत द्वारा डीप सैनेटाईजर का छिड़काव करवाया गया। कस्बे के सभी सरकारी भवनों सहित धार्मिक स्थलों, सब्जी मण्डी, प्रमुख बाजार सहित जीरो मॉबलिटी क्षेत्रों मे डीप सैनेटाईजर करवाया गया।

इस दौरान जीतेन्द्र कट्टा, सरपंच प्रतिनिधि गिर्राज यादव, रुपेश यादव, राजेश तलवाडिया, उपेन्द्र जोशी, विरेन्द्र चौहान तातु, सयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नाहरसिहं चौहान, कालू हलवाई, राजू टेलर, ललित सोनी, पंचायत सहायक रवि वर्मा, बीएल‌ओ भूपेन्द्र चौधरी सहित कस्बेवासी उपस्थित रहे।