March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » शराब माफिया में पुलिस के जवान को रौंदा , हुई मौत,तेज रफ़्तार गाड़ी बड़ी में बड़ी मात्रा में लदी थी शराब

शराब माफिया में पुलिस के जवान को रौंदा , हुई मौत,तेज रफ़्तार गाड़ी बड़ी में बड़ी मात्रा में लदी थी शराब

बिहार (राजा बाबु) बिहार में कड़ी शराबबंदी नियम के बावजूद शराब माफिया का वर्चस्व इतना मजबूत हो चुका है की पुलिस का डर बिल्कुल खत्म होता दिख रहा है।इसका जीता जागता नजारा आज दरभंगा में देखने को मिला जहां शराब माफिया ने एक पुलिस के जवान पर तेज रफ़्तार से स्कार्पियो कार चढ़ा दी । तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पुलिस के जवान को क़रीब 200 मीटर तक घसीटा जिससे उसकी मौत हो गई।बता दे की जिस स्कॉर्पियो से पुलिस के जवान की घसीटने से मौत हुई उसी गाड़ी में अवैध शराब लदी हुई थी। घटना दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है ।

जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी , शराब माफिया स्कॉर्पियो गाड़ी में शराब की बड़ी खेप लेकर किसी विक्रेता के यहां डिलीवरी करने का रहा है । जिसके बाद सूचना पाकर देर रात सड़क पर चेकिंग शुरू कर दी। जिसके बार जांच की सूचना से बेखबर शराब माफिया गिरोह लोग उस रास्ते से गुजरे,जिसके बाद पुलिस ने उन्हे रोकने के कोशिश की लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी और सामने खड़े सफीउर रहमान के ऊपर उन्होंने गाड़ी चढ़ाते हुए 200 मीटर तक पुलिसकर्मी को घसीटते हुए चेकिंग पोस्ट से आगे चली गई। स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार शराब माफिया करीब 3–4 की संख्या में थे जो भागने में सफल रहे , लेकिन ड्राइवर पकड़ में आ गया। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।जांच में स्कॉर्पियो गाड़ी में बड़ी मात्रा में कई प्रकार के शराब भी मिली है।