February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » लोकडाउन के बाद भी बेच रहे थे सामान.. प्रशासन ने पांच दिन के लिये किया सीज

लोकडाउन के बाद भी बेच रहे थे सामान.. प्रशासन ने पांच दिन के लिये किया सीज

राजगढ़ ( नागपाल शर्मा) माचाड़ी कस्बे के रैणी चौराहे पर सोमवार दोपहर रैणी उपखंड अधिकारी स्नेहलता हरित, ए‌एस‌आई बनवारीलाल वर्मा, नायब तहसीलदार मांगी लाल मीणा, हल्का पटवारी जगराम मीणा सहित कोविड 19 से जुड़े टीम के सदस्य ने आज कोरोना काल में कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए अमन जनरल स्टोर को खोलकर सामान बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

कोरोना काल में कानून का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर रामसरुप सैनी की परचुनी की दुकान तथा ख्याली राम सैनी की रेडीमेड कपड़े की दुकान को पांच दिनों के लिए सीज कर दिया गया।