अलवर (दीक्षित कुमार) केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव शनिवार को अलवर पहुंचे। भाजपा कार्यकतार्ओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव देश में हुए पांच राज्यों के चुनाव के बाद अलवर पहुंचे हैं। भाजपा ने उन्हें मणिपुर का प्रभारी बनाकर भेजा और भाजपा को मणिपुर में विजय दिलाई मणिपुर में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर शहर विधायक संजय शर्मा और पूर्व विधायक अमित यादव जिला अध्यक्ष संजय नरूका जिला अध्यक्ष उत्तर बलवान सिंह यादव भाजपा प्रत्याशी संदीप दायमा सहित सैकड़ों संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकतार्ओं ने उन्हें तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उनको केलों से तोल कर स्वागत किया गया ।
सरिस्का बफर जोन इंडस्ट्री मैं किस तरीके से विकास हो सके अधिकारियों के साथ बैठक लेकर के और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर इस मामले को सुलझा करके तथा इको टूरिज्म एवं टाइगर रिजर्व क्षेत्र का वापस से निरीक्षण का विषय है।
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की सीटों पर भर्ती हो चुकी है मेडिकल सीटों पर एडमिशन शुरू कर दिया इस साल मेडिकल कॉलेज पूर्ण रूप से संचालित हो जाएगा । मेडिकल कॉलेज को सुपर स्पेशलिस्ट विश्व पर काम किया जाएगा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत स्थानीय लोगों को सिलिकोसिस की बीमारी से पीड़ित हैं उनका इलाज सुपर स्पेशलिस्ट तरीके से करेंगे पांच राज्यों के चुनाव में इसमें भाजपा चार राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ वापस आई है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर भारतीय जनता ने वोट किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही यहां राजस्थान का चुनाव लड़ा जाएगा ।
ईआईसी मेडिकल कॉलेज संविदा कर्मी की भर्ती हरियाणा क्षेत्र में कर रहे हैं मंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों को प्रमुखता दी जाएगी।
देशभर में विवाद चल रहे था कश्मीर फाइल्स मूवी के इस बात का प्रमाण करती है कि धारा 370 जैसे मामलों को कांग्रेसमें पेंडिंग रखा कांग्रेस सरकार में कश्मीर पंडितों के साथ अत्याचार हुआ देश के अंदर जो राष्ट्रीयता का भाव आना चाहिए था यह भाव नहीं आ पाया सच को सब को देखना चाहिए किस तरीके से कश्मीर में अत्याचार हुआ यह मूवी इस बात को दशार्ती है।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद