March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » राजकीय विद्यालय गढ़ी में भामाशाहों को सम्मानित किया गया

राजकीय विद्यालय गढ़ी में भामाशाहों को सम्मानित किया गया

ख़बराना – रमाकान्त शर्मा
बानसूर – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय , गढ़ी, नारायणपुर में भामाशाह बिड़दी चंद सैनी ने सरकारी स्कूल के लिए कार्यालय मेज,कुर्सी, एयर पोर्ट सोफा और भामाशाह सुक्का राम सैनी ने स्कूल को लैपटॉप भेंट किया । वहीं भामाशाह हीरालाल गुर्जर ने गढ़ी गांव के मुख्य द्वार का निर्माण करवाने पर
सभी भामाशाहों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने भामाशाहों का स्कूल में माला और साफा पहनाकर सम्मान किया। वहीं इस नेक कार्य के लिए सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि पूर्व उप प्रधान मातादीन गुर्जर थानागाजी, रामसिंह सैनी उप सरपंच सहित ग्रामीणों ने भी भामाशाहों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया।